Read More
युवाओं के लिए बेरोजगारी एक दंश है। जो युवा रोज झेलते हैं। कई बार तो वे आत्मघाती कदम भी उठा लेते हैं। अकेले गोरखपुर में इस समय कुल 81 हजार 250 युवा बेरोजगार हैं। इन युवाओं ने सेवायोजन कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है और रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।
गोरखपुर में हालत यह है कि यहां लड़कियों से ज्यादा लड़के बेरोजगार हैं। आंकड़े के अनुसार कुल 81250 बेरोजगारों में 56552 लड़के और 24698 लड़कियां हैं।
अकेले जून महीने में ही 2829 नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें 2317 लड़के और 512 लड़कियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि कोरोना ने कई युवाओं की नौकरियां छीन लीं है। उन लोगों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है।
Source: दैनिक भास्कर
Current Rating:
Rate the news here: