:: TODAY's HEADLINE ::
Currently we have 187 items in Anunaad split into 32 pages
|
Page [1] [2] [3] [4] [5] [6] [7] [8] [9] [10] [11] [12] [13] [14] [15] [16] [17] [18] [19] [20] [21] [22] [23] [24] [25] [26] [27] [28] [29] [30] [31] [32]
|
कहां जइबऽ की शूटिंग
गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग
Saturday, 17-March-2007 | 23:44 भोजपुरी फिल्म उद्योग का कारोबार आज सौ करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है। बालीवुड के बड़े स्टार भी भोजपुरी सिनेमा कर रहे हैं। लेकिन भोजपुरी फिल्म बनाने के लिए पूर्वाचल में कोई सुविधा नहीं है। इस लिए यह समय की मांग है कि पूर्वाचल में मुम्बई की तरह फिल्म सिटी का निर्माण जितना जल्दी हो सके किया जाय। निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म काहां जइबअ राजा नजरिया लड़ाइके के निर्माता सुनील बूबना ने ये बातें गोरखपुर में कहीं।
|
|
गोरखपुर में भोजपुरी कार्यक्रम
लोक संगीत प्रतियोगिता एवं लोकोत्सव का आयोजन
Saturday, 17-March-2007 | 23:36 कौनो भी समाज क प्राण होला ओकर लोकगीत। आज जौन समाज जिंदा बा, ऊ अपने लोकगीत, लोक संगीत व लोक परंपरा के बल पर आपन अस्तित्व बचवले बा। ये नाते कौनो भी समाज के स्थिर रहे खातिर जरूरी हवे कि ऊ अपने लोकगीतन से जुड़ल रहे। यह बातें मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती संध्या तिवारी ने कही।
|
|
Shraddhanjali and Kavi Goshthi in Seatle (USA)
Noted Hindi Poet Dr. Brajendra Awasthi Passes Away
Monday, 29-January-2007 | 09:24 The person who transitioned his life from a tuition-teacher -- to an ice-candy man -- to a book shopkeeper -- to a research scholar -- to a Professor and Head of Department -- to President of various associations across the globe has just walked by our planet. The person who believed in the power of words and made the world believe in him has gone away.
|
|
तुलसी के पदचिन्हों पर धर पाँव गए हैं - श्रद्धान्जलि
हिन्दी के विख्यात कवि डॉ ब्रजेन्द्र अवस्थी का निधन
Monday, 29-January-2007 | 09:17 डा अवस्थी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, पहले कुछ दिनों तक बदायूँ में इलाज होने के बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भरती किया गया। लगभग तीन सप्ताह पहले जब उनसे मेरी बात हुई तो पता चला कि उनका स्वास्थ्य कुछ खराब चल रहा है। मैंनें पूछा तो वे बोले अरे बेटा, ये तो बुढ़ापे की बिमारियाँ हैं हमारे साथ ही जाएँगी। किसे पता था कि ये बीमारियाँ उन्हें हमारे बीच से ऐसे लेकर चली जाएँगी। उन्होंने यह भी बतलाया कि शंकराचार्य पर लिखा हुआ उनका महाकाव्य पूरा हो रहा है। पिछले तीन चार वर्षों में उनहोंने शिवाजी, बजरंग बली, परशुराम तथा अब शंकराचार्य पर अद्भुत महाकाव्यों की रचना की है। डा अवस्थी नें जिस जिस पात्र पर लिखा उस उस के साथ संपूर्ण न्याय किया है। उनके काव्यों में भाषा शिल्प और शब्द संयोजन का चमत्कार तो है ही पर संग में है एक ऐसी गैहरी पैठ कि इन ग्रन्थों का उपयोग शोध हेतु किया जा सकता है।
|
|
लोकगायक राकेश श्रीवास्तव की नई प्रस्तुति
शिव गोरख शुभ धाम नामक एलबम जारी
Sunday, 14-January-2007 | 04:31 गोरखपुर। "शिव-गोरख शुभ नाम'' आडियो-वीडियो एलबम के लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी एवं सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आध्यात्म भारत की शक्ति और भक्ति संगीत प्राण तत्व है। पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में हम अपने धर्म, संस्कृति और परम्पराओं से दूर होते जा रहे है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत "शिव-गोरख शुभ नाम'' आडियो-वीडियो एलबम संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। लोकगायक राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत इस एलबम के लोकार्पण अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती अंजू चौधरी एवं विधान परिषद सदस्य डा० वाई० डी० सिंह ने भी एलबम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि इसके निर्माण में लगे सभी सदस्य बधाई के पात्र है।
|
|
भोजपुरी कविता : कैलाश मिश्र "अकेला"
भोजपुरी कविता : कैलाश मिश्र "अकेला"
Thursday, 11-January-2007 | 07:35 भोजपुरी लेखक, कवि और गीतकार पं० कैलाश चंद मिश्र ''अकेला" महराजगंज जनपद के सिसवनिया गांव के निवासी है। आर्मी की मेडिकल कोर से रिटार्यडमेंट लेने के बाद भोजपुरी लोकगीतो की रचना में पूरी तन्मयता से लगे हुए है। इसके अलावे श्री मिश्र की सैकड़ों रचनाओं को पूर्वांचल के प्रसिद्ध लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। आकाशवाणी और दूरर्दशन से उनकी रचनाओं का अनेकों बार प्रसारण भी हो चुका है। श्री मिश्र की एक भोजपुरी रचना प्रस्तुत है।
|