Welcome to Anunaad : Chauri Chaura Dot Com's Online magazine ****** Tuesday, 07-September-2010 | 11:27 
 
  ANUNAAD HOME »
 
SEARCH FOR NEWS
हिंदी समाचार (बी.बी.सी.)

Anunaad : Chauri Chaura Dot Com's Online Magazine :: News, Entertainment and Literature
Page [1] [2] [3] [4] [5] [6] [7] [8] [9] [10] [11] [12] [13] [14] [15] [16] [17] [18] [19] [20] [21] [22] [23] [24] [25] [26] [27] [28] [29] [30] [31] [32]

:: TODAY's HEADLINE ::


Currently we have 187 items in Anunaad split into 32 pages
व्यंग्य
वाह गोरखपुर वाह !
Saturday, 09-June-2007 | 07:02
अखबार में पढ़ा कि गोरखपुर के कारोबारी बनियों के घर छापे में 80 टन वजन के सिक्के बरामद हुए ! एक गोरखपुरिया होने के नाते शर्म से सर झुक गया, पूरे गोरखपुर का नाम "मिट्टी में मिला दिया (शोले स्टाइल में)"… अरे भाई, गोरखपुर की रेपुटेशन का कुछ तो खयाल किया होता। चण्डीगढ़ में एक अधिकारी के घर छापे में तीन कमरे हजार-हजार के नोटों से भरे हुए मिले थे, और तो और, नोयडा में सुखराम के घर से गद्दों में सिले हुए नोट ही नोट मिले थे। अहमदाबाद वालों ने तो घर से बीसियों देशों की करेंसी पकड़वाई थी, और हमारे मुन्ना भाई ने तो हथियारों का शो-रूम ही घर में रखा हुआ था। इन लोगों ने हमारी माया मेम साहब को भी मात कर दिया जो सीबीआई छापे के दौरान कह रही थीं "कि इन लोगों ने नेक लाख रुपये जो गरीबों ने माननीय कांशीराम जी के इलाज के लिये जमा किये थे 10 रुपये और 20 रुपये चन्दा करके-उसे भी नहीं छोड़ा"। हमारे गोरखपुरिए भाई तो बिलकुल ही गये गुजरे निकले, पुलिस वालों को भी शर्म आई होगी- बरामद भी हुआ तो सिक्कॅ, वो भी पांच पैसे और दस पैसे के सिक्के, कुछ बीस के भी थे।
 
मनोज भावुक एकर क्रिएटिव डाइरेक्टर नियुक्त
दुनिया के पहिला भोजपुरी चैनल : पुरुवा टी0वी0
Friday, 08-June-2007 | 10:38
दुनिया भर के भोजपुरिहन के सपना अबकी बेर बुझाता कि सच हो जाई, देर से ही सही, लेकिन पहिला भोजपुरी चैनल के काम काज युद्ध स्तर पर जारी बा आ उम्मीद बा कि ई 2-3 महिन्ना के भीतर आपन सिग्नल बीम करे लागी। ई चैनल "पुरुवा टीवी" के नाम से चालू होखे जाता । पिछले सात-आठ महीना से अ उ र भी कई प्रयास भ इ ल लेकिन नीयत आ नियति ठीक ना रहे आ ऊ सब प्रयास सिरे ना चढ़ल। पुरुवा टीवी के सबसे बड खासियत ई बा कि एकर रचनात्मक निर्देशक के रूप में भोजपुरी गीत, कविता आ गजल के बादशाह मनोज भावुक के नियुक्ति हो गइल बा आ भोजपुरी के प्रति आपन योगदान देवे के खातिर भावुक जी आपन इन्जिनियरी के जमल जमावल कार बार छोड़ के पुरुवा टीवी के दिल्ली कार्यालय में नया नया कार्यक्रम के रेकार्डिन्ग आ तैयारी में जुट गइल बानी ।
 
दैनिक जागरण समूह की ओर से एफ़0एम0 रेडियो
गोरखपुर में आज से गूंजेंगी रेडियो मंत्रा की मधुर स्वर लहरियां
Saturday, 02-June-2007 | 23:37
दैनिक जागरण समूह का बहुप्रतीक्षित 91.9 एफ.एम. चैनल रेडियो मंत्रा का शुभारंभ गोरखपुर में रविवार 3 जून से हो रहा है। अलसुबह 5 बजकर 12 मिनट से रेडियो मंत्रा के मनोरंजक कार्यक्रमों की मधुर स्वरलहरियों का आनंद श्रोता उठा सकेंगे। इस बाबत विस्तृत जानकारी देते हुये श्रीपूर्ण मल्टी मीडिया लिमिटेड रेडियो मंत्रा के निदेशक राहुल गुप्त ने शनिवार को बताया कि गोरखपुर वासियों की बेहद मांग पर चौबीस घंटे का भरपूर मनोरंजन लेकर हम श्रोताओं के बीच दस्तक दे रहे हैं।
 
भोजपुरी बोलने वाला तोता
सुगओ बोले भोजपुरी में……
Friday, 01-June-2007 | 05:49
आज भोजपुरी भाषा अपने परवान पर है। कभी हीन भाव से देखी जाने वाली भाषा का अनुकरण अब शिक्षितों के अलावा पशु-पक्षी भी करने लगे हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण शनिवार को महानगर के एक अति शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार में देखने को मिला। मोहद्दीपुर निवासी रेलवे के सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक जगत नारायण दूबे के घर विगत बारह वर्षो से रहने वाला तोता 'पट्टू' है, जो आम आदमी की तरह ठेठ भोजपुरी में अपनी बात कहता है। जैसे उसे भूख लगती है तो वह पूछने लगता है 'भात बनल बा..।' इसी तरह यदि कोई भी व्यक्ति दरवाजे पर आता है तो वह भोजपुरी भाषा में चिल्लाने लगता है 'ऐ छोटकू.., बड़कू.केहू आइल बा हो'..,
 
भोजपुरी : प्रतिरोध की भाषा
परदेसिया कला संगम की गोलमेज बतकही
Friday, 01-June-2007 | 05:29
आलोचक और कवि प्रो.परमानंद श्रीवास्तव ने कहा है कि भोजपुरी प्रतिरोध की भाषा है और प्रतिरोध की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि 1857 समेत पूरे स्वाधीनता संग्राम में भोजपुरी में लिखे गीतों ने अपनी क्रांतिकारी भूमिका निभायी। भोजपुरी समाज को अपनी विरासत को पहचानना चाहिए और कजली, चैता और होली गीतों की परम्परा और संस्कृति को बाजार की आंधी में बहने नहीं देना चाहिए।
 
तारा मण्डल में होगी ओढ़निया संभाल के चलअ की शूटिंग
तारा मण्डल में होगी ओढ़निया संभाल के चलअ की शूटिंग
Wednesday, 30-May-2007 | 20:36
वी.वी. आर्ट वैनर तले बनने वाली भोजपुरी एल्बम ओढ़निया सम्भाल के चलअ की शूटिंग तारा मण्डल, अम्बेडकर पार्क, सहारा स्टेट, गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, नव ग‌र्ल्स कालेज कुसुम्ही में होगी।
 
Tiny Videos

Get the Flash Player to see this player.

© 2006 Sudhanshu Tripathi | Powered: news v 1.1