:: TODAY's HEADLINE ::
Currently we have 187 items in Anunaad split into 32 pages
|
Page [1] [2] [3] [4] [5] [6] [7] [8] [9] [10] [11] [12] [13] [14] [15] [16] [17] [18] [19] [20] [21] [22] [23] [24] [25] [26] [27] [28] [29] [30] [31] [32]
|
भोजपुरी भजन आडियो कैसेट का लोकारî
भोजपुरी भजन आडियो कैसेट "राम धुन लागा" का लोकार्पण
Tuesday, 17-October-2006 | 08:46 भोजपुरी भजन आडियो कैसेट "राम धुन लागा" का लोकार्पण स्थानीय होटल में नगर विधायक डा० राधामोहन दास ने किया। बतौर मुख्य अतिथि लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल की धरती लोक कलाकारो की धरती रही है। लोक गायक विजय पाण्डेय द्वारा स्वरबद्ध यह भजन संग्रह लोकप्रिय है जो सुधिजनो को आकर्षित करेगा। वही लोक गायक विजय पाण्डेय ने इस आडियो कैसेट के कुछ भजनो की प्रस्तुति भी दी। जिसकी उपस्थित गणमान्य, विशिष्ट लोगो ने सराहना की।
|
|
इंकलाब गजलों से आयेगा :परमानंद श्ë
इंकलाब जब भी आयेगा, गजलों से आयेगा :परमानंद श्रीवास्तव
Tuesday, 17-October-2006 | 08:41 हिन्दी ग़जल का सफर, एक दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श का आयोजन गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में इलाहाबाद के लोकायतन प्रकाशन ने किया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों ने शिरकत की। वहीं स्थानीय साहित्यकारों ने परिचर्चा को गति दी। वरिष्ठ साहित्यकार परमानंद श्रीवास्तव ने आज ग़जल के सफर के बहाने कविता की चर्चा हुई। जो नारा, स्लोगन आमजन की जबान पर चढ़ जाये वहीं सबसे बड़ी ग़जल या कविता है। इंकलाब जब भी आयेगा,गजलों से आयेगा।
|
|
प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह
प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह
Tuesday, 10-October-2006 | 09:09 गोरखपुर। प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह बड़ी ही भव्यता के साथ स्थानीय
शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब भवन पर सम्पन्न हुआ। शपथ-ग्रहण समारोह के
मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ महासचिव, प्रेस क्लब आफ इण्डिया थे। वही
कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य विधान परिषद, उ०प्र० गणेश शंकर पाण्डेय ने की।
मुख्य अतिथि श्री कुलश्रेष्ठ ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज
पत्रकारिता के स्तर में गिरावट आई है, जिससे कोई इनकार नहीं कर सकता।
सामाजिक सरोकार पीछे छूट गया है। स्वार्थलिप्सा बढ़ गयी है।
|
|
फिल्म निर्माण कार्यशाला का आयोजन
फिल्म निर्माण कार्यशाला का आयोजन
Tuesday, 10-October-2006 | 09:07 गोरखपुर। एक्सप्रेशन फिल्म सोसाइटी के तत्वाधान में चार दिवसीय फिल्म निर्माण कार्यशाला का आयेजन एक स्थानीय होटल में किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक फिल्मकार संजय जोशी थे। जो गत वर्ष आयोजित गोरखपुर फिल्म महोत्सव की केन्द्रिय भूमिका में थे और चौरीचौरा डाट काम इस महोत्सव का मीडिया पार्टनर था।
|
|
तैयारी दीवाली की
देशी संस्कृति का आयातित संस्कृतियों से संघर्ष: तैयारी दीवाली की
Tuesday, 10-October-2006 | 08:55 गोरखपुर। मिट्टी की खूशबू कितनी सौंधी होती है। इसका एहसास वही व्यक्ति बता
सकता है जिसने सुराही या घड़े का ठंडा, मीठा पानी पीकर कभी प्यास बुझाई हो।
या फिर कभी मिट्टी के बने कुल्हड़ो में चाय पी हो। जिसके स्पर्श मात्र से स्वाद
की एक नयी संस्कृति का पता चलता है। जिसे हमारी नयी पीढी बिसराकर एक
प्रकार की आयातित संस्कृति के मोहपाश में बधती चली जा रही है।
|
|
आस्था और भक्ति का शास्वत केन्द्रः
आस्था और भक्ति का शास्वत केन्द्रः बुढ़िया माई
Thursday, 28-September-2006 | 07:30 गोरखपुर। कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई का स्थान वषोर्ं से पूर्वांचलवासियों के लिए आस्था और भक्ति का शास्वत केन्द्र बना हुआ है। नवरात्र में यहां श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जमा होती है। सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालु मां के दर्शन व पूजन के लिए आते है। लोगो का मानना है कि सच्चे मन से मांगी गयी हर मुराद माता के दरबार में माथा टेकने से पूरी होती है।
|